‘सिनर्स’ ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बनी

बीते दिन ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन की घोषणा के साथ ही ‘सिनर्स’ ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बन गई है। ‘सिनर्स’ को 98वें ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन मिले हैं। इस मामले में ‘सिनर्स’ ने ‘टाइटैनिक’ और ‘ला ला लैंड’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। ‘सिनर्स’ के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन में जगह मिली है।

‘सिनर्स’ ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म बनी

इन नॉमिनेशंस पर भारत की भी नजरें टिकी थीं, लेकिन भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’ रेस से बाहर हो गई। मगर इतिहास रचने वाली ‘सिनर्स’ को जिन कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, उनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर, बेस्ट स्क्रीनप्ले जैसी अलग-अलग कैटेगरी शामिल हैं।

ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन के एलान के साथ ‘सिनर्स’ ने हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने अब से 29 साल पहले आई ‘टाइटैनिक’ और दस साल पहले आई ‘ला ला लैंड’ को पछाड़ा है। ‘सिनर्स’ के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन में जगह मिली है।

2026 में ‘सिनर्स’ ने न केवल पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि ऑस्कर इतिहास में सबसे अधिक नामांकित होने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का स्थान है, जिसे 13 नामांकन मिले हैं।
98वें ऑस्कर की नॉमिनेशन लिस्ट ने 16 नॉमिनेशन के साथ ‘सिनर्स’ ऑस्कर अकादमी पुरस्कार के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म गई है। बताते चलें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड 14 नामांकनों का था, जो संयुक्त रूप से तीन फिल्मों के नाम था। इन तीन फिल्मों में ‘ऑल अबाउट ईव’ (1950), ‘टाइटैनिक’ (1997) और ‘ला ला लैंड’ (2016) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

सिनर्स की कहानी
‘सिनर्स’ की कहानी की बात करें तो यह 1930 के दशक के मिसिसिपी डेल्टा में सेट एक हॉरर फिल्म है। ये दो जुड़वां भाइयों, स्मोक और स्टैक (माइकल बी जॉर्डन) की कहानी है, जो अपने होम तोँ में एक नई शुरुआत करने लौटते हैं, लेकिन एक ज्यूक जॉइंट खोलने के दौरान एक शक्तिशाली पिशाच कबीले से इनकी मुठभेड़ होती है। यह टक्कर इनका जीवन एक भयानक संघर्ष में बदल देती है, जो नस्लीय असमानता और समुदाय के विषयों से जुड़ता है। कहानी में म्यूजिक, कल्चर और सुपरनेचुरल खतरे भी साथ-साथ चलते हैं।

दर्शक इस फिल्म को जियो-हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पर देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेयान कूगलर ने किया है। फिल्म में माइकल बी जॉर्डन, हैली स्टैनफेल्ड, माइल्स कैटन, जैक ओ’कोनेल, वुन्मी मोसाकु और जायमे लॉसन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *