सिंघम अगेन ट्रेलर सिनेमा का सबसे बड़ा ट्रेलर है

रोहित शेट्टी की सिंगम की तीसरी किस्त सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार मेकर्स ने हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट नीता मुकेश अंबानी कंवेंशन सेंटर हुआ। इस समय फिल्म की पूरी स्टार कास्ट यहाँ मौजूद रही।

सिंघम अगेन ट्रेलर सिनेमा का सबसे बड़ा ट्रेलर है

ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थीं। रणवीर ने इसे अपने बेबी सिंबा का डेब्यू बताया है।

सिंघम अगेन का ट्रेलर भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा ट्रेलर माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेलर की लंबाई 04:58 मिनट के है।

इस ट्रेलर में बाजीराव सिंघम कलयुग के रावण के मुक़ाबले में युद्ध करते नज़र आ रहे हैं। इस बार रावण ने उनकी सीता यानी अवनी बाजीराव सिंघम का अपहरण किया है।

ट्रेलर में अजय देवगन के साथ राम की ही तरह अपनी सेना है जो रावण की लंका दहन करने में उनका साथ देती है।

सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार शामिल नहीं हो सके। उन्होंने वर्चुअली दर्शकों से रुबरु होकर ना आने के लिए माफी मांगी। उनकी यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है।

जबकि सिंघम अगेन में अवनी बाजीराव सिंघम का किरदार निभाने वाली करीना कपूर ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंची। करीना ने इस इवेंट के लिए गोल्डन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है।

रणवीर सिंह की एंट्री काफी दिलचस्प रही और उनकी क्लिप भी खूब वायरल हुई है। इस क्लिप में वह दीपिका पादुकोण के पोस्टर पर पर नज़ारे टिकाए देखे गए। रणवीर इस इवेंट के लिए ऑल ब्लैक ड्रेस में दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *