बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह गिरफ्तार, नाबालिग को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप

दु‍बई। मशहूर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को बुधवार को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अबू धाबी जेल में रखा गया है।

मीका सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजी। जिसकी उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है।

अभी तक यह पता नहीं चला है कि मीका ने जिस लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का संगीत आरोप लगा है वह कहां की रहने वाली है और कब उन्होंने यह हरकत की। सनद रहे है कि मीका ने बॉलीवुड में कई पापुलर गाने गाए हैं और वे ख्यात सिंगर दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं।

विवादों में रहने वाले मीका सिंह राखी सावंत को चूमने के आरोप में भी गिरफ्तार किए गए थे। हालांकि माफी मांगने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। मीका सिंह ने मौजा ही मौजा…, सावन में लग गई आग…, सज धज के…, धिन का चिका… आदि कई मशहूर बॉलीवुड गीत गाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *