श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में मगर सिंधू और साइना जर्मन ओपन से बाहर

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदाम्बी श्रीकांत ने जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी पाई लेकिन महिला एकल में दो बार ओलंपिक पदक पाने वाली पीवी सिंधू के साथ लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल कोशिकस्त का सामना करना पड़ा।

श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में मगर सिंधू और साइना जर्मन ओपन से बाहर

आठवीं वरीयता प्राप्त विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में चीन के लू गुआंग झू पर 21-16, 21-23, 21-18 से जीत दर्ज की। ये खेल एक घंटे सात मिनट तक जारी रहा। उनका अगला मुकाबला डेनमार्क के ओलंपिक चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त विक्टर एक्सेलसन से होगा, जिन्होंने एक अन्य मैच में फ्रांस के तोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-10 से हराया।

https://twitter.com/TechPaulsnews/status/1501986403961479173

सातवीं वरीयता प्राप्त विश्व चैंपियनशिप 2019 की विजेता सिंधू दूसरे दौर में चीन की कम रैंकिंग की खिलाड़ी झांग यी मैन से 14-21, 21-15, 14-21 से हार गयी। ये मैच भी 55 मिनट तक चला। फिटनेस की समस्या से जूझ रही साइना को थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त रतचानोक इंतानोन के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 10-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *