आर्या का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं सिकंदर खेर

वेब सीरीज ‘आर्य ’ का तीसरा सीजन जल्द ही आ रहा है। साल 2020 में सुष्मिता सेन की इस वेब सीरीज का पहला सीजन दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सस्पेंस क्राइम थ्रिलर वाली इस वेब सीरीज में सुष्मिता सेन ने फैमिली वुमन का किरदार निभाया था। एक ऐसी औरत जो अपने परिवार के अपनी जान दाव पर लगा देती है।

आर्या का तीसरा सीजन लेकर आ रहे हैं सिकंदर खेर

इस सीरीज में अहम किरदार निभाने वाले सिकंदर खेर ने तीसरे सीजन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सिकंदर खेर ने वेब सीरीज के डायरेक्टर राम माधवानी के साथ शोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए ‘आर्या सीजन थ्री’ की जानकारी दी है।

इस सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर सिंकदर ने बताया है कि वह जल्द ही शूटिंग शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। इसके लिए वर्कशॉप शुरू कर दी गई है। पिछले दो सीजन को फिल्म क्रिटिक के साथ दर्शकों की तरफ से बढ़िया रेटिंग दी गई थी। सुष्मिता सेन और सिकंदर खेर की भूमिका को खूब दाद मिली थी। इस वेब सीरीज के लिए किरदारों को इस वर्ष पुरस्कार भी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *