पाकिस्तान चुनाव के रूझानों में एमक्यूएम का कराची किला ढहने के संकेत

कराची। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी के नेशनल असेंबली की सीटों पर आई शुरूआती रूझानों के अनुसार मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के कराची का किला ढहने के संकेत मिल रहे हैं। कराची एमक्यूएम का 1980 के दशक के अंतिम सालों से गढ़ रहा है।

यह पार्टी कराची उर्दू भाषी आवाम का नुमांइदगी करने का दावा करती है। अभी तक आयी शहर की 21 सीटों में से पार्टी सिर्फ छह पर आगे चल रही है। रूझानों के अनुसार एमक्यूएम और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) 6-6 सीटों पर आगे चल रही है जबकि इमरान खान नीत पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ ने 4 सीटों पर बढ़त बनाई है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज एक सीट पर जबकि पाकिस्तान सरजमीं पार्टी दो सीटों पर आगे चील रही हैं। कल मतदान के दौरान कराची में हिंसा की किसी बड़ी घटना नहीं हुई है। शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

कराची की एक सीट से चुनाव लडऩे वाले पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने ट्वीट किया ‘‘ आधी रात का वक्त है और मुझे किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से आधिकारिक नतीजे नहीं मिले हैं। मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *