सिदधू ने अमृतसर पूर्व सीट से नामांकन किया दाखिल

अमृतसर : पंजाब में चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को अमृतसर पूर्व सीट से और पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने लांबी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। Sidhu

sidhu

इन दोनों के अलावा आप नेता भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर जलालाबाद सीट से नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह लांबी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल शिअद से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को चुनौती दे रहे हैं।

लांबी से दिल्ली के पूर्व विधायक और आप के नेता जनरैल सिंह भी मैदान में हैं।

अमरिंदर सिंह ने कल अपनी परंपरागत पटियाला शहर सीट से नामांकन दाखिल किया था।

हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने वाले सिद्धू के नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ उनकी पत्नी नवजोत कौर और अन्य कांग्रेसी नेता साथ थे।

पूर्व सांसद, सिद्धू के खिलाफ अमृतसर भाजपा जिला प्रमुख राजेश कुमार हनी चुनाव लड़ रहे हैं। संगरूर से सांसद भगवंत मान शिअद अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद से मैदान में हैं।

कांग्रेस ने अपने युवा तुर्क और दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते सांसद रणवीत बिट्टू को जलालाबाद से मैदान में उतारा है। पंजाब के लांबी और जलालाबाद विधानसभा सीट पर जबर्दस्त मुकाबला होने के आसार हैं।

www.naqeebnews.com

# sidhu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *