क्या देश के सबसे बड़े मैनेजर को पढ़ा लिखा नहीं होना चाहिए?- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पढ़े लिखे होने पर सवाल उठाया है।अपनी चिट्ठी में उन्होंने प्रधानमंत्री के कम पढ़ा लिखा होना को देश के लिए बेहद खतरनाक बताया है।

क्या देश के सबसे बड़े मैनेजर को पढ़ा लिखा नहीं होना चाहिए?- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया भारत की तरक्की के लिए प्रधानमन्त्री का पढ़ा लिखा होने की बात कही है और आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान की बातें नहीं समझते, वे शिक्षा का महत्व नहीं समझते। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने 60,000 स्कूल बंद किए।

मनीष सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में पीएम पर तंज करते हुए लिखा है कि आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नॉलॉजी में हर रोज नई तरक्की हो रही है। सारी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बात कर रही है। ऐसे में जब मैं पीएम को यह कहते हुए सुनता हूं कि गंदे नाले में पाइप डालकर उसकी गंदी गैस से चाय या रवाना बनाया जा सकता है, तो मेरा दिल बैठ जाता है। क्या नाली की गंदी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है? नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *