शार्ट फिल्म ‘नटखट’ ने बनाई ऑस्कर में जगह

विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘नटखट’ ऑस्कर की रेस में जगह बना चुकी है।

‘नटखट’ यह एक शॉर्ट फिल्म है जिसे काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस विद्या बालन एक आम घरेलू महिला के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में ‘रेप कलचर’ पर भी फोकस किया गया है।

फिल्म नटखट के निर्देशक शान व्यास हैं। यह फिल्म पितृसत्ता और नकारात्मक मर्दानगी जैसे कठिन मुद्दों को उठाती है। यही कारण है कि रिलीज के समय भी यह फिल्म काफी चर्चा में रही। फिल्म कई संवेदनशील मुद्दों को छूती है जिनमे लिंग भेद, बलात्कार, घरेलू हिंसा आदि जैसे विषयों को समेटा गया है।

रॉनी स्क्रूवाला व विद्या बालन द्वारा निर्मित और शान व्यास के निर्देशन में बनी ‘नटखट’ 33 मिनट की एक शार्ट फिल्म है जो अब ऑस्कर की रेस में शामिल हो चुकी है। निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने कहा, ‘नटखट ने महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करते हुए पिछले साल दुनिया का सफर किया और एक दमदार मैसेज दिया है। हम ऑस्कर 2021 के लिए रोमांचित हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *