शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया. इस हमले में तीन जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की मौत हो गई. क्रॉस फायरिंग के दौरान सेना के सात जवान गोलियां लगने से घायल हो गए. Shopian

Shopian

दरअसल गुरुवार रात सेना का गश्ती दल शोपियां के कुंगू में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था.

लौटते वक्त रात करीब दो बजे मुलू चित्रागम में आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया.

इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए. घायलों में सेना के दो ऑफिसर भी शामिल हैं.

वहीं क्रॉस फायरिंग के दौरान अपने घर में मौजूद एक महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई.

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हमले के बाद जवानों की और टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. हालांकि बताया जा रहा है कि हमले के बाद आतंकी फरार हो गए.

इस हमले में 44-आरआर गश्ती दल के तीन जवान शहीद हुए हैं. शहीद होने वाले जवानों में श्रीजीत, विकास कुमार और गुलाम मोहम्मद हैं. शक है कि ये हमला लश्कर-ए तैयबा से जुड़े आतंकियों ने किया.

इसी महीने की शुरुआत में कश्मीर के कुलगाम के एक घर में आतंकी छिपे थे. कई घंटों तक आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर चला था. इस कार्रवाई में अहमदाबाद के गोपाल सिंह भदौरिया समेत राष्ट्रीय रायफल्स के दो जवान शहीद हो गए थे.

www.naqeebnews.com

# Shopian

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *