जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में आतंकी ढेर

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और 62 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है, जबकि एक आतंकी को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया है। shopian

shopian jammu

नियंत्रण रेखा पर तीन दिन की खामोशी के बाद पाकिस्तान ने रविवार को पुंछ में आतंकियों की घुसपैठ, बार्डर एक्शन टीम (बैट) का हमला और गोलीबारी एक साथ की। इसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए।

इसके अलावा सेना के दो जवानों, सीमा सुरक्षा बल के एक सब इंस्पेक्टर, एक महिला एसपीओ व एक स्थानीय महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसमें सीमा पार भारी नुकसान की सूचना है।

शहीद जवानों की पहचान 22 सिख लाई के गुरुसेवक ¨सह पुत्र बलवींद्र ¨सह निवासी लालपुर तरनतारन, अमृतसर (पंजाब) और नायक राजेंद्र नारायण निवासी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सूबेदार सालौंकी संजय, सिपाही याकूब बेग व बीएसएफ की 200 बटालियन के सब इंस्पेक्टर नितीन कुमार निवासी सिकरपुर जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

www.naqeebnews.com

#  shopian

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *