अपर्णा-प्रतीक के बाद शिवपाल यादव ने भी योगी से की मुलाक़ात

लखनऊ : मुलायम सिंह यादव के भाई और यूपी के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल यादव ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. Shivpal

Shivpal

शिवपाल करीब सवा ग्यारह बजे योगी से मिलने उनेक सरकारी आवास पहुंचे.

इससे पहले मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी योगी से मुलाकात कर चुके हैं.

शिवपाल की इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

शिवपाल यादव के करीबी सूत्रों की मानें तो यह एक शिष्टाचार भेंट है.

लेकिन मुलायम सिंह यादव की बहु और बेटे अपर्णा-प्रतीक ने योगी के स्वागत में जिस तरह पलक-पावड़े बिछाए और जिस तरह सियासी हार के बाद मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव का पक्ष लेते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोला,उससे कुछ-कुछ तो साफ हो ही जाता है कि यह शिष्टाचार भेंट के अलावा व्यापक रणनीति का भी हिस्सा है.

इससे पहले मंगलवार को शिवपाल यादव विधानसभा स्पीकर से मुलाकात की थी. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि शिवपाल-योगी की मुलाकात अखिलेश यादव पर दबाब बनाने की रणनीति का हिस्सा है ताकि पार्टी में सिर्फ अखिलेश ही हावी न रहें.

दबाव की इसी रणनीति के तहत अब तक पार्टी के कई पदाधिकारी पार्टी छोड़ चुके हैं. मंगलवार को ही समाजवादी पार्टी की महिला विंग अध्यक्ष श्वेता सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी. इससे पहले राज्य कार्यसमिति के सदस्य सुधीर सिंह भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं. बहरहाल, अंदर चाहे जो बात हो लेकिन बाहर आकर तो इसे शिष्टाचार भेंट का ही अमलीजामा पहनाया जाएगा.

www.naqeebnews.com

# Shivpal

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *