शिल्पा शेट्टी ने छुए जैकी चैन के पैर, खोला एक बड़ा राज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अंतरराष्ट्रीय एक्शन स्टार जैकी चैन की जबरदस्त प्रशंसक है और उन्होंने सम्मान स्वरूप उनके पैर भी छुए थे। Shilpa

Shilpa

शिल्पा ने कल रात यहां ‘कुंग फू योग’ के प्रचार कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘मैं यहां अभिनेत्री या योग उत्साही शिल्पा शेट्टी के तौर पर नहीं हूं। मैं यहां जैकी चैन की जबरदस्त प्रशंसक के तौर पर आयी हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर आप दिल से कुछ सोचते हैं तो वह जीवन में हो जाता है।

मैं उनकी वजह से अभिनेत्री बनीं। मुझे अपनी जिन्दगी में स्टार के प्रति कभी दीवानगी नहीं रही सिवाय जैकी चैन को छोड़ कर। मैंने उन्हें सम्मान देते हुए उनके पैर छुए।’

शिल्पा ने गत शाम एक्शन अभिनेता को मीडिया से मिलवाया। 41 वर्षीय अभिनेत्री-प्रोड्यूसर ने बताया कि उन्होंने सिर्फ जैकी चैन की वजह से कराटे सीखा। जैकी चैन के बारे में शिल्पा ने कहा, ‘वह महान और बड़े एक्शन स्टार हैं।

वह 56 साल से एक्शन कर रहे हैं और यह शानदार है। मेरा अनुभव है कि अगर आप दिग्गज बनना चाहते हैं तो कठिन परिश्रम करना होगा।

उन्होंने सभी मुश्किल स्टंट किये जो उनकी कड़ी मेहनत की वजह से आसान दिखते हैं।’उन्होंने कहा कि चैन की फिल्मों की सबसे अच्छी बात यह होती है कि एक्शन दृश्यों में ज्यादा खून खराबा नहीं होता।

www.naqeebnews.com

# Shilpa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *