शिया सुन्नी नमाज़ से मुसलमानों में अच्छा सन्देश गया

लखनऊ:विगत कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी शोल्डर टू शोल्डर संस्था द्वारा कौमी एकता सामाजिक एकता के लिए शिया सुन्नी नमाज़ का आयोजन किया गया इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इस नमाज की व्यवस्था हिंदू और सरदार भाई कर रहे थे और इस नमाज में शिया सुन्नी भाइयों ने एक साथ में खड़े होकर नमाज पढ़ी।

इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए राजा महमूदाबाद के सुपुत्र इ अली खां महमूदाबाद लखनऊ मेरा मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर डॉक्टर अब्बास मेहंदी, हसन हुसैन एडवोकेट डॉ कौसर उस्मान , Jamil shamsi , नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कपूर तथा हिंदुस्तान से दीपिका सिंह, शफीक हुसैन शफ़क तथा डॉक्टर सलमान प्रतिष्ठित पत्रकार sn लाल आदि मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=1WTghBTRaO0&feature=youtu.be

प्रतिष्ठित शमसी एंड संस इस आयोजन के लिए शामियाना टेंट तथा ध्वनि यंत्र का सहयोग भी किया। ज्ञात रहे की शोल्डर टू शोल्डर संस्था समाज के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सर्व समाज को लेकर सौहार्द का माहौल बनाने का काम विगत कई वर्षों से कर रही है जिसको विभिन्न समाचार पत्रों तथा TV चैनल पर प्रमुखता से दिखाया जाता है साथ ही समाज इस में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। 

डॉक्टर कल्बे साहब वेदांता दिल्ली में भर्ती होने के कारण इस प्रोग्राम में सम्मिलित नहीं हो पाए उनके लिए लोग चिंतित थे तथा उनकी कमी सभी को खल रही थी पुलिस प्रशासन ने इस प्रोग्राम के लिए विशेष प्रबंध किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *