ट्रिपल तलाक और गोहत्या बैन को शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का समर्थन

लखनऊ : ट्रिपल तलाक पर पूरे देश में चर्चा हो रही है. एक तरफ ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाने की मांग की जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत दूसरे इस्लामिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं. Shia

Shia

ऐसे में अब कुछ मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम धर्मगुरुओं की तरफ से भी ट्रिपल तलाक पर बैन की मांग उठने लगी है.

बुधवार को ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने लखनऊ में ट्रिपल तलाक पर बैन का समर्थन किया.

बोर्ड ने इस बात पर सहमति जताई कि ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनना चाहिए.

वहीं बोर्ड ने महिलाओं के अधिकार के लिए एक अलग कमेटी बनाने की भी मांग रखी. बोर्ड का मानना है कि सच्चर कमेटी जैसी कोई कमेटी महिलाओं के बनाई जानी चाहिए.

शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने गोहत्या पर बैन की भी मांग की. बोर्ड ने इराक और शियाओं के सर्वोच्च धर्मगुरु का हवाला देते हुए गोहत्या पर बैन का समर्थन किया.

तीन तलाक को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कानून बनाए जाने के विरोध में है. बोर्ड का मानना है कि तीन तलाक पर कानून उनके धार्मिक मामलों में दखल है.

बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से तीन तलाक के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज करने की मांग भी की है. बोर्ड के वकीलों की दलील है कि धार्मिक मामलों में अदालत दखल नहीं दे सकती.

www.naqeebnews.com

# Shia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *