बड़बोले शरद यादव; बेटी की इज्जत’ से वोट की इज्जत को बताया बड़ा

नई दिल्ली :जदयू नेता और राज्यसभा सासंद शरद यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने बेटी की इज्जत से बड़ी वोट की इज्जत बताई है। शरद ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में यह विवादित बयान दिया है। Sharad yadav

Sharad yadav

शरद यादव ने कहा, बेटी की इज्‍जत जाने पर मोहल्‍ले और गांव की ही इज्‍जत जाएगी, लेकिन वोट के बिकने पर देश की इज्जत चली जाएगी।

शरद यादव ने कहा कि बैलेट पेपर के लिए बड़े पैमाने पर समझदारी की जरूरत है।

बता दें कि जेदयू यूपी में चुनाव नहीं लड़ रही है। लेकिन उनका यह विवादित बयान पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है।

बता दें कि शरद यादव विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी वो कई विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसने हुए कहा था,’मैं जानता हूं कि आप कौन हैं।

 उन्होंने दक्षिण भारतीय महिलाओं के रंग को लेकर भी विवादित बयान दिया था। शरद का कहना था, ‘दक्षिण भारतीय महिलाएं सांवली होती हैं, उनका शरीर खूबसूरत होती हैं। वे अच्छा डांस भी करती हैं।’

www.naqeebnews.com

# Sharad yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *