विपक्ष को एकजुट करेंगे शरद पवार, बैठक में कांग्रेस के शामिल होने पर संशय

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार आज से विपक्षी एकता के लिए कदम उठा रहे हैं। ऐसा उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 की तयारी के तहत किया है।

विपक्ष को एकजुट करेंगे शरद पवार, बैठक में कांग्रेस के शामिल होने पर संशय

पहले दौर में पवार मंगलवार शाम नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य प्रमुख विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। ये जानकारी एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दी है।
राजनीतिक नेताओं में तृणमूल कांग्रेस के यशवंत सिन्हा, जेडीयू के पूर्व नेता पवन वर्मा, आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह, नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के फारूक अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी राजा और अन्य के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, न्यायमूर्ति एपी सिंह (सेवानिवृत्त), जावेद अख्तर, केटीएस तुलसी, करण थापर, आशुतोष, ए मजीद मेमन, वंदना चव्हाण, एसवाई कुरैशी, केसी सिंह, संजय झा, सुधींद्र कुलकर्णी, कॉलिन गोंसाल्वेस, घनश्याम तिवारी और प्रीतिश नंदी सहित अन्य भी शामिल हो सकते हैं।

शरद पवार ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से पिछले दस दिनों में दूसरी बार मुलाकात की। अनुमान लगाया जा रहा है कि किशोर-पवार की मुलाकात अगले आम चुनावों के मद्देनजर और समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट करने के उद्देश्य से बड़ी योजना का हिस्सा हो सकती है।

कांग्रेस ने अभी तक बैठक के लिए सहमति नहीं दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस बैठक में शामिल होगी या नहीं। सोमवार दोपहर तक कांग्रेस की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन 7 दलों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। विपक्षी दलों की बैठक से पहले एनसीपी ने मंगलवार सुबह अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *