शंख एयर है उत्तर प्रदेश की पहली एयरलाइन कंपनी

उत्तर प्रदेश की नई एयरलाइन शंख एयर को नागर विमानन मंत्रालय से एनओसी मिल गया है। प्रदेश के मेट्रो सिटी को जोड़ने के अलावा ग्लोबल कंपनियों के साथ भी शंख एयर की बातचीत हो रही है।

शंख एयर है उत्तर प्रदेश की पहली एयरलाइन कंपनी

उत्तर प्रदेश की पहली शेड्यूल्ड एयरलाइन, शंख एयर का हब नोएडा और लखनऊ में होगा। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा इस नई एयरलाइन को तीन वर्ष के लिए एनओसी मिल चुका है।

इस नई विमानन कंपनी का संचालन शंख एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जाएगा। क़रीब एक वर्ष पूर्व बनने वाली शंख एयर के मालिक श्रवण कुमार विश्वकर्मा हैं।

चेयरमैन की ज़िम्मेदारी निभाने वाले युवा उद्यमी श्रवण कुमार के अलावा एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनुराग छाबड़ा और कौशिक सेनगुप्ता हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिलणे वाली जानकारी के अनुसार, कम्पनी का शेयर कैपिटल 50 करोड़ रुपये है। शंख एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनीज ऑफ रजिस्ट्रार (कानपुर) में गैर सरकारी कंपनी के तौर पर क्लासिफाइड है जबकि इसका रजिस्ट्रेशन गोमती नगर विस्तार लखनऊ के पते पर है।

इस वर्ष जून में नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू से भेट के बाद कम्पनी के चेयरमैन ने एयरलाइन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी।

ग्लोबल कंपनियों के साथ भी शंख एयर की बातचीत हो रही है। अभी प्रारम्भ में कंपनी नई जेनेरेशन के बोइंग 737-800NG नैरो-बॉडी विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने पर विचार कर रही है। ख़बरों के मुताबिक़, प्रदेश की इस पहली शेड्यूल्ड एयरलाइन का हब लखनऊ के अलावा नोएडा में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *