शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने एडवांस बुकिंग का नया रिकॉर्ड बना डाला

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग का नया रिकॉर्ड बना लिया है। पहले दिन जवान ने रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग करते हुए शाहरुख़ की ही फिल्म ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है।

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने एडवांस बुकिंग का नया रिकॉर्ड बना डाला

पहले दिन ‘जवान’ की टिकटों की एडवांस बुकिंग के बारे में सैकनिल्क की रिपोर्ट से पता चलता है कि शाहरुख खान की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग का मज़बूत रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म ‘जवान’ की पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग 2 लाख 71 हजार 176 की बिक्री दिखा रही है। एडवांस बुकिंग का ये आंकड़ा फिल्म के रिलीज़ होने पर इतिहास रचे जाने का संकेत दे रहा है।

हैरान करने वाला आंकड़ा बता रहा है कि टिकटों की एडवांस बुकिंग से होने वाला कलेक्शन लगभग 9 करोड़ है। कलेक्शन के इन आंकड़ों ने फिल्म पंडितों को सजग कर दिया है। देखना ये है कि इस बार ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ का जादू किन ऊंचाइयों तक जाएगा।

ख़बरों के मुताबिक़ एडवांस बुकिंग के मामले में अगर ‘जवान’ और ‘पठान’ की तुलना करें तो जितने समय में ‘पठान’ ने 1 लाख 80 हज़ार की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया था, उतने ही समय में ‘जवान’ का कलेक्शन लगभग तीन लाख तक पहुँच चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *