द कपिल शर्मा शो पर नवाजुद्दीन के साथ शाहरुख करेंगे “रईस” का प्रमोशन

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान बहुत जल्द एक बार फिर से कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर नजर आएंगे। यह तीसरी बार होगा जब शाहरुख द कपिल शर्मा शो के सेट पर मौजूद होंगे। पहली बार वह शो पर तब आए थे जब शो की शुरुआत हुई थी। दूसरी बार शाहरुख अपनी गौरी शिंदे निर्देशित और को-स्टार आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डियर जिंदगी के प्रमोशन के लिए शो पर आए थे। shahrukh khan

shahrukh-khan

अब वह जल्द ही अपनी 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म रईस के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर आएंगे। जानकारी के मुताबिक शो के इस एपिसोड की शूटिंग 16 जनवरी को होगी। हालांकि फैन्स जरूर शाहरुख के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को शो पर देखना चाहेंगे लेकिन अफसोस आपकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकेगी। क्योंकि जैसा कि शाहरुख ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से वादा किया था- माहिरा खान शो के प्रमोशन्ल इवेंट्स का हिस्सा नहीं होंगी।

लेकिन अच्छी बात यह है कि शाहरुख शो के सेट पर अकेले नहीं आ रहे हैं।

उनका साथ देंगे रईस में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रहे फेमस एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी। बता दें नवाजुद्दीन के लिए भी यह तीसरा मौका है जब वह कपिल के शो का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले वह निर्देशक अनुराग कश्यप और विकी कुशाल के साथ फिल्म रमन राघव 2.0 के प्रमोशन के लिए और एमी जैक्सन के साथ अपनी फिल्म फ्रीकी अली के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बन चुके हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि जब भी शाहरुख कपिल के शो पर आते हैं तो जबरदस्त ह्यूमर वाले शाहरुख और कपिल मिलकर ढेर सारी मस्ती करते हैं। देखना यह होगा कि इस बार जब इन दोनों हंसोड़ कलाकारों के साथ नवाजुद्दीन भी होंगे तो किस तरह सेट पर कॉमेडी बिखरती हैं।

मालूम हो कि शाहरुख खान की फिल्म रईस एक गैरकानूनी शराब का धंधा करने वाले शख्स की कहानी है। शाहरुख खुद रईस की भूमिका में हैं और उनका साथ देंगी पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान। फिल्म के ट्रेलर में जहां आपको सनी लियोनी नजर आती हैं उनके बारे में बता दें कि सनी सिर्फ एक आइटम सॉन्ग में ही फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म 25 जनवरी को ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म रईस के साथ रिलीज हो रही है। काबिल में ऋतिक एक अंधे शख्स के किरदार में हैं जो अपनी प्रेमिका की हत्या का बदला लेते है लेते हैं। देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शाहरुख और रईस की जब टक्कर होगी तो कौन बाजी मारेगा।

www.naqeebnews.com

# shahrukh khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *