मैं फिल्मों की तलाश में नहीं जाता – शाहरुख खान

नई दिल्ली। सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना कि वह फिल्मों की तलाश नहीं करते बल्कि फिल्में उनका चयन करती हैं। अभिनेता ने कहा कि फिल्म चयन का प्रत्येक कलाकार का अपना तरीका होता है लेकिन उनका मानना है कि फिल्में उनका चयन करती हैं।

अक्ष्य कुमार की तरह ‘टायलेट – एक प्रेम कथा’ जैसी किसी अभियान से जुड़ी फिल्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ”हर किसी का फिल्में करने का अपना तरीका है, वह ऐसा क्यों करते हैं, कैसे करते हैं। मैं फिल्म को महसूस करता हूं।’

 

 

शाहरुख ने कहा, ”मैं फिल्मों की तलाश में नहीं जाता। मैं 15 साल से निर्माता हूं, मैंने उन्हीं फिल्मों का निर्माण किया, जिनके बारे में लगा कि करनी चाहिए। मुझे लगता है कि फिल्में मेरा चयन करती हैं।’

 

अभिनेता ने कल ‘ऑटो एक्सपो-2018’ के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए यह बयान दिया। शाहरुख का मानना है कि फिल्म की कहानी में एक संदेश होने के बावजूद भी लोगों से जुडऩे के लिए उसमें मनोरंजन का पुट होना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *