दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है. फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है.

दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी. इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था. फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था. इस शख्स की पहचान शाहरुख के रूप में हुई थी.

दिल्ली पुलिस कई दिनों से शाहरुख की तलाश कर रही थी. बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम उसकी तलाश में लगी थी.

नई दुुनिया पर छपी खबर के अनुसार, सुमन हरिप्रिया ने गोमूत्र और गोबर से कैंसर जैसी घातक बीमारियां ठीक होने का दावा भी किया।

राज्य विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन मवेशियों की बांग्लादेश तस्करी के मामले पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, ‘हम सबको पता है कि गाय के गोबर के कितने फायदे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *