शाहिद कपूर मनमौजी हैं- किस बात पर बोले शूटिंग टीम के मेंबर

शाहिद कपूर ने हाल ही में ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग से इंकार कर दिया। इस इंकार का कारण इतना अनोखा था कि खबर बन गई। फिल्म के एक क्रू मेंबर ने ये बात शेयर की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शूटिंग के दौरान प्रदुषण के चलते शहीद कपूर ने शूट करने से इनकार कर दिया था। इस फिल्म की शूटिंग के लिए देश और विदेश की कई अलग अलग लोकेशन पर फिलमाया गया है।

शाहिद कपूर सहित कृति सेनन, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है, वहीँ क्रिटिक्स ने भी इसे मिले-जुले रिव्यू दिए हैं।

गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग के लिए इटली जैसी खूबसूरत लोकेशन पर भी जाया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में शूटिंग का अनुभव काफी अलग और मुश्किल भरा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि एक शेड्यूल के दौरान टीम को खतरनाक स्तर के प्रदूषण में काम करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक़ उस जगह का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया था।

कॉकटेल 2 की शूटिंग के बारे में बात करते हुए फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर सुमित त्यागी ने कहा- ‘हमें कहा गया था कि शाहिद कपूर इस पॉल्युशन में शूट नहीं करेंगे। तो हमने उनके लिए 5-6 एयर प्यूरिफायर का इंतजाम किया था। लेकिन वो तो अंदर काम करता है। लेकिन शूटिंग बाहर थी। शूटिंग गुरुग्राम के साइबर सिटी में होनी थी। जब मैंने पूछा कि ये किसलिए तो कहा गया कि सिर्फ संतुष्टि के लिए।’

टीम को जब पता चला कि शाहिद इतनी खराब हवा में शूट नहीं करना चाहते तो उसके बाद प्रोडक्शन टीम ने उनके लिए 5-6 एयर प्यूरीफायर का इंतजाम किया। यह शूट गुरुग्राम के साइबर सिटी में हो रहा था और पूरी तरह आउटडोर था। हालाँकि टीम को इस बात का एहसास था कि खुले में एयर प्यूरीफायर कैसे काम करेंगे। प्यूरीफायर के बारे में टीम ने बताया कि यह उन चीजों में से था जो आखिरी वक्त पर खरीदी गईं। यह ऐसा सामान था जिसे तुरंत किसी को भेजकर ये मंगवाया गया।

इस बारे में शाहिद ने कहा था कि उन्होंने वैन से बाहर नहीं निकलने का भी सोचा था। यही नहीं, उन्होंने सिर्फ शॉट के समय मास्क हटाया और बाकी समय मास्क ही पहन रखा था।शाहिद कपूर के बारे में बात करते हुए सुमित ने आगे कहा- ‘शाहिद अपनी जगह सही थे और प्रिकाशन्स की जरूरत होती है। लेकिन वह असली समाधान नहीं था। वह सिर्फ दिखावे के लिए था ताकि किसी को बुरा ना लगे कि प्रोडक्शन हाउस ने उनकी डिमांड पूरी करने की कोशिश नहीं की।

आगे उन्होंने यह भी कहा- ‘शाहिद मनमौजी हैं। अगर उन्हें लगता है कि उन्हें कुछ अभी करना है तो वे अभी ही करेंगे। अगर उन्हें अब सेट से निकलना है तो वे उसी वक्त निकल जाएंगे। अगर उन्हें रोकने के लिए बोला गया है तो भी वे निकल जाएंगे। मेरे हिसाब से तो वे ऐसे शख्स हैं जो इस सोच के साथ चलते हैं कि मैं भी तुम्हारे बारे में ज्यादा नहीं सोचूंगा तुम भी मेरे बारे में ज्यादा मत सोचो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *