शाहिद अफरीदी ने कराची के हिंदू मंदिर में बांटी राहत सामग्री

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण का कहर पाकिस्तान में भी जमकर फैल गया है. इस मुल्क में करीब 35 हजार लोग इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ गए हैं. पाकिस्तानी सरकार के लॉकडाउन घोषित करने से लोगों के भूखा मरने की नौबत आ गई है.

ऐसे लोगों की मदद के लिए पाकिस्तान के पूर्व धुरंधर ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आगे आए हैं. अफरीदी लगातार अपने फाउंडेशन की मदद से लोगों की मदद कर रहे हैं. इसी दौरान वे 4 दिन पहले कराची के मशहूर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर भी पहुंचे.

https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1259461825860702208

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *