शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का गाना ‘जिंदा बंदा’ 15 करोड़ में तैयार हुआ

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी है कि उनकी फिल्म का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ जल्द ही रिलीज होगा।

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का गाना 'जिंदा बंदा' 15 करोड़ में तैयार हुआ

प्रीव्यू से तहलका मचा देने वाली इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। खबर है कि ‘जवान’ के एक गाने को बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया है। इस गाने को बनाने में इतना खर्चा आया है कि इस बजट में एक औसत फिल्म बन जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस गाने में किंग खान को 1,000 से ज्यादा महिला डांसर्स के साथ डांस करते देखा जा सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ को अनिरुद्ध रविचंदर कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी है। इस गाने को चेन्नई में बड़े स्केल पर पांच दिनों तक शूट किया गया है। इस शूटिंग में शामिल तक़रीबन एक हज़ार फीमेल डांसर्स हैदराबाद, बेंगलुरू, मदुरई और मुंबई जैसे शहरों से हायर की गई थीं।

‘जवान’ में लीड एक्टर होने के साथ-साथ शाहरुख खान फिल्म के प्रोड्यूसर भी है। उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट बैनर के तले बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नजर आएंगी, जिसकी झलक फिल्म प्रीव्यू में देखने को मिल चुकी है। बता दें कि फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में पेश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *