लखनऊ में आज दिन में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। दिनभर मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकली रहेगी। हालाँकि राहत भरी खबर यह है कि मानसून 3 दिनों की देरी से 4 जून को केरलम पहुंच गया है।
लखनऊ में उमस बढ़ने के साथ अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति ब रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहेगा। पछुवा हवा के गर्म झोंके इस मौसम बनाएँगे। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 4-5 दिनों तक तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना रहेगा। तापमान बढ़ने के कारण भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
बीते दिन शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा और यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 54 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून 18 जून के बाद कभी भी पहुंच सकता है। लखनऊ में 20 जून के आसपास मानसून के पहुंचने के संकेत मिले हैं। बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में कम बारिश के संकेत दिए हैं। नतीजे में खेती के साथ में जल संसाधनों के प्रभावित होने के संकेत मिले हैं। जिसका असर आम जनजीवन पर पड़ेगा