नहीं थम रहा इन्सेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला

# encephalitis gorakhpur

गोरखपुर। पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस (दिमागी बुखार ) से होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले 72 घंटों में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज मे 52 मरीज एडमिट हुए है। जिसमें 11 मासूमों की मौत हो चुकी है। जबकि मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों मे मासूमों का इलाज चल रहा है।

gorakhpur

इस साल 1 जनवरी से अब तक 252 मासूमों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,002 मरीज अब तक एडमिट किए जा चुके हैं। फिलहाल 141 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। गोरखपुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मे जनवरी से अब तक 123 मासूम एडमिट हो चुके है। इस पूरे मामले मे गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि इन्सेफेलाइटिस एक गंभीर जानलेवा बीमारी है। हम लोगो की इस बार भरपूर तैयारी है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मे भी मेडिकल कॉलेज के स्तर पर भरपूर सुविधा है। पूरे जिले में  22 इन्सेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा डेथ पर्सेंटेज कम है।

कैसे करें इन्सेफेलाइटिस से बचाव ?

-समय से टीकाकरण कराएं।
-साफ-सफाई से रहें, गंदे पानी के संपर्क में आने से बचना होगा।
-मच्छरों से बचाव।
-घरों के आस पास पानी न जमा होने पाए।
-खासकर बारिश के मौसम में बच्चों को बेहतर खान-पान।

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

# encephalitis gorakhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *