बीजेपी और RSS के इशारे पर 7 करोड़ मुस्लिम वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए!

केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार ने जनता के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। चुनाव के दौरान किए गए वायदे जुमला साबित हो रहे हैं। सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस देशभर में जनांदोलन करेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत जौनपुर से होगी।

उक्त बातें कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। इस बीच नदीम जावेद ने यह इल्ज़ाम लगाया है कि साचिश कर मुस्लिम वोटरों को लिस्ट से हटाया गया है। नदीम जावेद ने कहा कि सात करोड़ मुस्लिम वोटरों को भाजपा और आरएसएस के इशारे पर हटाया गया है।

 

नगर के सुक्खीपुर स्थित आवास पर बातचीत में श्री जावेद ने कहा कि वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव उम्मीदों का चुनाव था। लंबे समय बाद जनता का स्पष्ट जनादेश प्राप्त हुआ था लेकिन चुनाव के दौरान किए गए एक भी वायदे पूरे नहीं हुए। सबका साथ, सबका विकास, बेटियों के सम्मान की रक्षा आदि नारे छलावा साबित हुए। राफेल लड़ाकू विमान खरीद से लेकर भाजपा शासित प्रदेशों में कई बड़े घोटाले हुए। अपनी नाकामी छिपाने के लिए भाजपा बंटवारे का असफल प्रयास कर रही है।

एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसी उद्देश्य देशभर में महागठबंधन किया जा रहा है।

 

यूपी में कांग्रेस का वजूद क्षेत्रीय दलों से कमतर बताने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बारे में पूछने पर उन्होंने बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए छोटी-छोटी बातों को दरकिनार कर दिया जाता है, कहकर टाल दिया।

 

भाजपा द्वारा लाए गए एससी एसटी बिल का कांग्रेस के सदन में विरोध न करने के प्रश्न का भी उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पत्रकार वार्ता में इलाहाबाद के पूर्व छात्र नेता बाबुल ¨सह, डा. पंकज सोनकर, बबलू राईन, गौरव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *