रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से पहले 77 अंक चढ़ा सेंसेक्स

नई दिल्ली. लगातार तीन कारोबारी सत्रों में बढ़त दर्ज करते हुए सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 77 अंक चढ़ गया। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा में दरों में कटौती की उम्मीद और स्थिर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों के बीच लिवाली का दौर चलने से शेयर बाजार में यह तेजी देखी गई। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत रहने से भी शेयर बाजार को समर्थन मिला है। sensex hikes

sensex hikes

30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 77.17 अंक यानी 0.29 फीसदी चढ़कर 26,469.94 अंक पर खुला।

इसके पीछे मुख्य कारण वाहन, रीयल्टी, बैंकिंग, तेल एवं गैस और बिजली कंपनियों के शेयर में सकारात्मक रुख बने रहना है। पिछले दो सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 162.10 अंक की वृद्धि हुई थी।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बुधवार को 27.55 अंक यानी 0.33 फीसदी चढ़कर 8,170.70 अंक पर खुला।

ब्रोकर्स के अनुसार, रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद के चलते निवेशकों ने ताजा खरीद की है। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक की यह पहली मौद्रिक समीक्षा है।

www.naqeebnews.com

# sensex hikes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *