397 अंक की गिरावट के साथ 34,670 के स्तर पर खुला सेंसेक्स

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले ही दिन कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ है। कारोबार शुरू होते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट के इस माहौल में फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 396.72 अंक यानि 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,670.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 130 अंक यानि 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,630.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 839.91 अंक यानि 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,066.75 अंक पर बंद हुआ ।

 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 256.30 अंक यानि 2.33 प्रतिशत गिरकर 10,760.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *