”मिर्जापुर द फिल्म” का सनसनीखेज टीजर रिलीज

मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है, फरहान अख्तर ने पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और देविन्दु अभिनीत मिर्ज़ापुर द मूवी का टीज़र जारी किया है। टीजर में फिल्म के मुख्य किरदारों को दमदार अंदाज़ में मिर्ज़ापुर द मूवी का प्रमोशन करते देखा जा सकता है।

''मिर्जापुर द फिल्म'' का सनसनीखेज टीजर रिलीज

फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म मिर्ज़ापुर का टीज़र जारी करते हुए घोषणा की कि लोकप्रिय बॉलीवुड वेब सिरीज़ मिर्ज़ापुर जल्द ही दर्शकों के लिए एक फिल्म के रूप में पेश की जाएगी।

फिल्म में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और देवेन्दु नजर आएंगे जबकि यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर में पंकज त्रिपाठी फैन्स से वादा करते नजर आ रहे हैं कि मिर्ज़ापुर फिल्म वेब सीरीज से भी ज्यादा चौंकाने वाली और रोमांचकारी होगी।

 

टीजर शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने कैप्शन में लिखा कि ‘अब भोकाल भी बड़ा होगा और परदा भी, मिर्ज़ापुर, फिल्म जल्द आ रही है।’

मिर्जापुर द फिल्म’ के टीजर की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) अपनी दमदार आवाज़ में संवाद करते नज़र आते हैं। इसके बाद गुड्डू पंडित बड़े-बड़े बालों में टीजर में एंट्री करते हैं।

गौरतलब है कि मिर्ज़ापुर सीज़न वन 2018, सीज़न 2 साल 2020 में रिलीज़ किया गया था जबकि इस लोकप्रिय वेब सिरीज़ का एक बोनस एपिसोड भी इसी साल रिलीज़ किया गया था जिसमें लोकप्रिय किरदार मुन्ना भैया को एक बार फिर दिखाया गया था।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने ‘मिर्जापुर द फिल्म’ को मिलकर प्रोड्यूस किया है। पुनीत कृष्णा ने इस फिल्म की स्टोरी लिखी है। फिल्म के डायरेक्टर गुरमीत सिंह हैं। यह फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *