नरकंकाल मिलने से गोंडा में सनसनी

गोण्डा, 8 फरवरी : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के हारीपुर स्थित एससीपीएम पुलिस चौकी के पास जलकुंभी मे आज नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस नें कंकाल को परीक्षण के लिये भेज दिया है । एससीपीएम पुलिस चौकी के निकट स्थित एक नरकंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस नें मौके पर पहुंच कर कंकाल की पहचान उसके कपड़े से कटरा बाजार थानाक्षेत्र के कोरियनपुरवा नकही के रहने वाले प्रदीप कुमार के रूप मे की है ।

प्रदीप 20 दिसंबर से लापता था । उनके भाई रामनिवास की रिपोर्ट पर पुलिस प्रदीप की तलाश मे जुटी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *