सीनियर एक्टर मिथलेश चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक़ सीने में दर्द के चलते उन्हें देर शाम अस्पताल लाया गया। जहाँ ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ शिफ्ट करना पड़ा। उन्होंने यहीं पर अंतिम सांस ली। मिथिलेश चतुर्वेदी दिल के मरीज़ थे।

सीनियर एक्टर मिथलेश चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन

मिथिलेश चतुर्वेदी काफी अरसे से अभिनय के ज़रिये इंडस्ट्री से जुड़े थे। वह कई बड़ी फिल्मों में यादगार भूमिका निभा चुके हैं। ऋतिक रोशन के साथ ‘कोई मिल गया’ तथा सनी देओल की फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ के अलावा उन्होंने ‘सत्या’, ‘रोड’ ‘बंटी और बबली’, ‘कृष’ जैसी अनेक फिल्मों में काम किया है।

मिथिलेश चतुर्वेदी वेब सीरीज़ में भी अभिनय के गन दिखा चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मानिनी डे के साथ ‘टल्ली जोड़ी’ नाम से एक वेब सीरीज साइन कर चुके थे। इसके अलावा उन्हें कई कई और सीरीज के लिए भी चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *