आपकी सेल्फी को खूबसूरत बनाएंगे ये ऐप्स

हर खूबसूरत जगह पर सेल्फी या फिर कोई खास मौका हो तो भी सेल्फी। खासतौर से युवाओं में सेल्फी का जुनून दिन पर दिन बढ़ रहा है। ऐसे में अपनी सेल्फी को बेहतर कैसे बनायें उसके लिये ये चार ऐप आपके लिये काफी मददगार साबित हो सकते हैं। selfie lovers

selfie lovers

प्रिज्मा(Ios और ऐंड्रॉयड)

सेल्फी को बेहतरीन इफेक्ट देना हो तो प्रिज्मा से बेहतर कोई ऐप नहीं हो सकती। यह फोटो एडिटिंग ऐप पहले iOS के लिए लवॉन्च किया गया था, लेकिन जल्द ही हैंड स्केच के कारण यह हिट हो गया। यूजर्स अपनी पसंद का इफेक्ट सिलेक्ट कर सेल्फी ले सकते हैं।

फ्रंटबैक(Ios और ऐंड्रॉयड)

कई बार आप सेल्फी लेना चाहते हैं लेकिन सामने का लैंडस्केप मिस नहीं करना चाहते! ऐसे में फ्रंटबैक ऐप आपके काम की है। इस ऐप के जरिए आप फ्रंट और बैक, दोनों कैमरों से फोटो क्लिक कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सेल्फी लीजिए और आसपास की खूबसूरती को सेल्फी का हिस्सा बनाइए।

यूकैम पर्फेक्ट(Ios और ऐंड्रॉयड)

अगर सेल्फी में कोई अनचाहा एलिमेंट आ जाए तो मूड खराब हो ही जाता है। आपकी इस समस्या का समाधान है यूकैम पर्फेक्ट ऐप। कुछ क्लिक्स के जरिए आप अपनी सेल्फी से अनचाहे एलिमेंट्स को दूर कर सकते हैं। वैसे यह ऐप शटर रिलीज बटन क्लिक से पहले ही काफी हद तक आपकी सेल्फी को ऑटोमैटिकली सुधार भी देता है।

कैंडी कैमरा(ऐंड्रॉयड)

आपकी सेल्फी भीड़ में अलग नजर आए, इसके लिए उसमें अच्छे इफेक्ट्स जरूरी हैं। कैंडी कैमरा ऐप के जरिए आप सेल्फी में 100 पिक्टर इफेक्ट और फिल्टर लगा सकते हैं। ब्यूटी फंक्शन, स्किन स्मूदनिंग इफेक्ट उनमें से कुछ चुनिंदा इफेक्ट्स हैं।

www.naqeebnews.com

# selfie lovers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *