वैज्ञानिकों ने समुद्र के अन्दर ज्वालामुखी के फटने के बारे में चेतावनी जारी की है। करीब 5,000 फीट की गहराई में स्थित एक्सियल सीमाउंट (Axial Seamount) नामक यह ज्वालामुखी प्रशांत महासागर का हिस्सा है। यह अमरीकी राज्य ओरेगन के तट से सैकड़ों मील दूर स्थित है।

इस संबंध में वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर के उत्तर-पश्चिम में सबसे सक्रिय पानी के नीचे का ज्वालामुखी एक बार फिर फटने की तैयारी कर रहा है। साथ ही इन वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है कि ज्वालामुखी कब फटेगा।
वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विलियम विलकॉक ने एक बयान में कहा कि समय के साथ सतह पर मैग्मा भरने के कारण ज्वालामुखी में उभार आ गया है। ओरेगन तट से 300 मील दूर स्थित एक पानी के नीचे का ज्वालामुखी 10 वर्षों में पहली बार फटने के करीब पहुंच रहा है।
दिसंबर 2024 में यह घोषणा की गई थी कि पानी के नीचे स्थित ज्वालामुखी फटने की ओर बढ़ रहा है, जो 2015 के बाद पहली बार होगा। हालांकि वैज्ञानिकों के पास ज्वालामुखी के फटने की सटीक समयसीमा नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि यह साल के अंत से पहले होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि कुछ शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि उभार के आकार से इसके विस्फोट का अनुमान लगाया जा सकता है। आगे उनका कहना है कि यदि वे सही हैं, तो यह दिलचस्प होगा।
वैज्ञानिकों के मुताबिक़ यह ज्वालामुखी अपने पिछले तीन विस्फोटों से पहले जितना ही फूला था उस अनुमान के आधार पर यह विस्फोट कभी भी हो सकता है।
अमरीकी राज्य ओरेगन के तट से सैकड़ों मील दूर, प्रशांत महासागर में 5,000 फीट की गहराई में स्थित, एक्सियल सीमाउंट नामक ज्वालामुखी 1998, 2011 और 2015 में फट चुका है।
एक्सियल सीमाउंट से लोगों को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि यह समुद्र में बहुत गहराई में और तट से बहुत दूर स्थित है, जिससे कोई नुकसान नहीं होता है, या लोगों को यह भी पता नहीं चलता है कि ज्वालामुखी फट रहा है।
