अखिलेश ने दिया जवाब- SCAM,सेव कंट्री फ्रॉम अमित शाह एंड मोदी

औरेया : उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे यूपी चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे विरोधी एक-दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं. Scam

Scam

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अखिलेश यादव जमकर एक दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं.

शनिवार को मेरठ में पहले पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर अखिलेश समेत राहुल गांधी और मायावती को घेरा तो बाद में अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया.

मेरठ में पीएम मोदी ने SCAM का मतलब बताया कि S से सपा, C से कांग्रेस, A से अखिलेश और M से मायावती है. इसी पर पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि SCAM का मतलब ‘सेव कंट्री फ्रॉर्म अमित शाह एंड मोदी’ है.

अखिलेश ने औरेया में रैली करते हुए कहा कि पीएम बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक पलायन किया है. गुजरात से शायद पीएम नहीं बन सकते थे.

पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव स्कैम के खिलाफ है. यहां उन्होंने SCAM का मतलब- S से समाजवादी, C से कांग्रेस, A से अखिलेश और M से मायावती बताया. जब तक उत्तर प्रदेश को SCAM से मुक्त नहीं करोगे तब तक यहां सुख चैन नहीं आएगा. इन्होंने जिनको जमीनों का माफिया कहा ऐसा लोगों को इन्होंने टिकट दिया, क्योंकि इनके इरादे नेक नहीं हैं.

www.naqeebnews.com

# Scam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *