सावन की बारिश ने प्रदेश के अधिकतर हिस्सों को भिगोया

सोमवार सुबह लखनऊ के अधिकतम तापमान में खासी गिरावट आ देखी गई है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। हालांकि अगस्त का औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।


उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता ने एक बार फिर से माहौल बदल दिया है। लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर ज़िलों में होने वाली बारिश ने तापमान में गिरावट के साथ जनजीवन को अस्त व्यस्त किया है।

सोमवार सुबह लखनऊ के अलावा पांच अन्य शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में बारिश की शुरुआत रात तीन बजे से हुई हालाँकि रविवार देर रात से ही घने बादलों ने डेरा जमा लिया था। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गोरखपुर और सीतापुर सहित 18 जिलों में भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है।

इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में खासी गिरावट आ देखी गई है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। हालांकि अगस्त का औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पूर्वी और पश्चिमी तराई के 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 51 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की उम्मीद ज़ाहिर की है। अगस्त की 6-7 तक पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी ट्रफ के उत्तर की ओर खिसकने से बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह बढ़ा है। इसके प्रभाव से तीन से छह अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में भारी बारिश की आंशका जताई गई है वहां पर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं।

इस बीच पहाड़ी इलाकों से भी मूसलाधार का समाचार मिला है। बारिश की वजह से गंगा, घाघरा और शारदा सहित दस नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी 6 गांवों में दाखिल होने की खबर है। यहाँ सड़कों पर नाव चल रही है। गंगा नदी का पानी बीते 5 दिनों से बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। इस हाईवे को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है।

वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां जलमग्न होने से दर्जनों मंदिरों में पानी भर गया है।फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी 3-4 गांवों में घुस गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *