सऊदी शाहजादे को अदालत के आदेश से लगाये गये कोड़े

दुबई। सऊदी अरब के शाही परिवार के एक शाहजादे को अदालत के निर्णय के अनुसार जेद्दा की जेल में कोड़े लगाये गये। सऊदी अरब के एक समाचार पत्र ने ये खबर दी है। saudi prince flogged

saudi prince flogged
प्रतीकात्मक फोटो

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले सऊदी शाही परिवार के एक अन्य शाहजादे को हत्या के आरोप में फांसी की सजा दी गयी थी।

सऊदी समाचार पत्र ओकाजा ने शाहजादे को कोड़े लगाये जाने की खबर दी है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि यह सजा किस आरोप में दी गयी। समाचार पत्र ने शाहजादे का नाम भी नहीं बताया। खबर में लिखा गया है कि शहजादे को कारावास की भी सजा दी गयी है ।

शाहजादे को कोड़ा एक पुलिसकर्मी ने सोमवार को लगाया। कोड़े लगाने के बाद उसके स्वास्थ्य की जांच की गयी और वह ठीक पाया गया। शाहदाजों को यह सजा मिलने पर सऊदी अरब के न्याय विभाग की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

www.naqeebnews.com

# saudi prince flogged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *