कई खूबियों की मल्लिका है मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शरीक होने वाली सऊदी मॉडल ‘रूमी अल-क़हतानी’

सऊदी अरब ने इतिहास में पहली बार मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी की घोषणा की है।

कई खूबियों की मल्लिका है मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शरीक होने वाली सऊदी मॉडल 'रूमी अल-क़हतानी'

27 वर्षीय मॉडल रूमी अल क़हतानी मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में वैश्विक स्तर पर सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगी, मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी घोषणा की।

सऊदी मॉडल रूमी अल क़हतानी, जिनके वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं, ने अपने पोस्ट में कहा कि सऊदी अरब इतिहास में पहली बार मिस यूनिवर्स में भाग ले रहा है और इसमें अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

रूमी अल-क़हतानी सऊदी अरब की राजधानी रियाद की रहने वाली हैं और डेंटल सर्जरी में स्नातक की डिग्री के साथ एक पेशेवर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

रूमी अल क़हतानी अरबी के साथ-साथ अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा की भी जानकार हैं, उन्हें अलग-अलग देशों की यात्रा करने का शौक है, मॉडल ने संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और इटली सहित कई देशों की यात्रा की है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी मॉडल रूमी ने मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन पेजेंट, मिस अरब पीस और मिस यूरोप सहित कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रूमी अल क़हतानी ने अन्य प्रतियोगिताओं के अलावा मिस सऊदी अरब, मिस मिडिल ईस्ट, मिस अरब वर्ल्ड पीस और मिस वुमन (सऊदी अरब) का खिताब भी जीता है।

इस साल 5 फरवरी को रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए रूमी अल क़हतानी को सद्भावना राजदूत नियुक्त किया।

इसके अलावा रूमी को इसी साल जिनेवा में आयोजित मानवाधिकार विश्व शिखर सम्मेलन में वक्ता के तौर पर भी आमंत्रित किया गया था।

बताते चलें कि मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता सितंबर में मैक्सिको में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनियाभर की ब्यूटी क्वीन्स हिस्सा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *