सऊदी महिला डाक्टर मरियम ने तैर कर पार किया लाल सागर

मरियम सालेह बिन लादेन ऐसी पहली अरब महिला तैराक बन गई हैं जिन्होंने तैर कर लाल सागर पार किया है। अरब मीडिया से मिलने वाली रिपोर्ट के मुताबिक मरियम बिन लादेन ने चार घंटे तक लाल सागर में तैराकी की और इस सफर को पूरा करते हुए मिस्र के तट पर पहुंचीं।

सऊदी महिला डाक्टर मरियम ने तैर कर पार किया लाल सागर

मिस्र पहुंचने के बाद मरियम ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा सपना था जिसे पूरा करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था।

गौरतलब है कि लाल सागर और विशेष रूप से तिरान का इलाक़ा अपने खून के प्यासे शार्क के लिए जाना जाता है। इससे पहले मरियम बिन लादेन 2015 में यूरोप से एशिया तैरकर आई थीं। मरियम इस मार्ग को पार करने वाली पहली अरब महिला भी हैं।

मरियम ने 2017 में दुबई कैनाल में 24 किमी की दूरी 11 घंटे 41 मिनट में तय कर कीर्तिमान स्थापित किया है। तैराकी में कीर्तिमान स्थापित करने वाली मरियम पेशे से डॉक्टर हैं। मरियम बिन लादेन के पास जर्मनी से डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *