सऊदी अरब ने हज में बच्चों को लाने पर लगाई पाबन्दी

हज 2025 को लेकर सऊदी अरब सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। इस नए फैसले के मुताबिक, अब हज में बच्चों की एंट्री पर पाबन्दी लगा दी गई है। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लेकर उन्हें हज से रोका गया है।

सऊदी अरब ने हज में बच्चों को लाने पर लगाई पाबन्दी

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हज के दौरान हर साल बढ़ती इसका बड़ा कारण है। ऐसे में बच्चों की एक गंभीर मुद्दा बन जाती है।

गौरतलब है कि हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय का कहना है कि साल 2025 में उन्हीं लोगों को हज पर आने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार हज करने के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों पर पाबन्दी भीड़ के चलते होने वाली परेशानी को देखते हुए लगाया गया है।


सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए एक वर्ष के मल्टिपल इंट्री वीजा को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। इन देशों के लोग एकल-प्रवेश वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।


ऑनलाइन आवेदन करने के ख्वाहिशमंद Nusuk app के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सख्त मानक अपनाए जाएंगे। ऐसे में अब 70 साल की जगह अब 65 साल के यात्री ही हज पर जा सकेंगे।

सऊदी अरब के नए वीजा नियमों से जो देश प्रभावित होंगे उनमे भारत सहित अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्त्र, इथोपिया, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन के नाम शामिल हैं।

नए नियमों के तहत, सऊदी अरब जाने के लिए इन देशों के लोग केवल सिंगल एंट्री वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह वीज़ा मात्र 30 दिनों के लिए मान्य होता है।

सऊदी अरब की सरकार ने इन देशों के साथ पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं हेतु एक वर्ष के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक़, भारत से जाने वाले हज यात्री 29 अप्रैल से 30 मई 2025 के बीच सऊदी जाएंगे है। हज की खास रस्में 3 जून से 8 जून के बीच होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *