यमन पर सऊदी अरब का हमला, यमनी फ़ोर्सेज़ की जवाबी कार्यवाही में 34 सैनिक मारे गए

अलमसीरा टीवी चैनल की शनिवार शाम की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना की स्नाइपर इकाई की पिछले तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिमी प्रांत तइज़, उत्तरी प्रांत जौफ़ और दक्षिणी प्रांत बैज़ा में की गयी कार्यवाही में अतिक्रमणकारी सऊदी अरब और उसके भाड़े के 34 सैनिक ढेर हुए।

एक ओर यमनी सेना की तोपख़ाना इकाई ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान में स्थित सऊदी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया तो दूसरी ओर यमनी फ़ोर्सेज़ की स्नाइपर इकाई ने नजरान में सऊदी अरब की शबका चौकी पर कार्यवाही की जिसमें एक सऊदी सैनिक मारा गया।

 

दूसरी ओर यमन पर सऊदी अरब का हमला जारी है। इसी क्रम में अतिक्रमणकारी सऊदी अरब के फ़ाइटर जेट ने उत्तरी यमन के हज्जा प्रांत के अबतह इलाक़े में एक निजी गाड़ी पर बमबारी की जिसमें एक आदमी और एक औरत मारी गयी।

यमन पर 26 मार्च 2015 से सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के हमले जारी हैं। यमन पर सऊदी अरब के हमलों में दसियों हज़ार लोग मारे गए और घायल हुए हैं, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। सऊदी अरब के यमन पर हमलों के कारण इस देश में खाद्य संकट पैदा हो गया है।

 

यमनी फ़ोर्सेज़ भी सऊदी अरब के अतिक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सऊदी सैनिकों और सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *