किसान आंदोलन पर संजय राउत ने केंद सरकार को आड़े हाथों लिया

मुंबई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने किसानों के आंदोलन को लेकर एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है।

अपनी बात में उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन में अब तक फूट नहीं डाल सकी है। किसानों को पूरे देश का समर्थन है।

शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा- “सरकार आंदोलन में अब तक फूट नहीं डाल सकी है, किसानों को कभी खालिस्तानी, कभी पाकिस्तानी कहेंगे। वह किसान हैं और उन्हें पूरे देश का समर्थन है।” 

इससे पहले संसद संजय राउत ने कहा था कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने लोकसभा में तीनों कृषि कानूनों का कभी समर्थन नहीं किया है और इस बारे में बीजेपी गलत आरोप लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *