एक बार फिर विलेन बनने की तैयारी में संजय दत्त

फिल्म ‘अग्नीपथ’ में संजय दत्त का कांचा चीना वाला किरदार दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद फिल्म KGF-2 में उनका निगेटिव रोल रंग जमा गया। इस बार संजय दत्त एक बार फिर से निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे।  

एक बार फिर विलेन बनने की तैयारी में संजय दत्त

पिछले दिनों चर्चा थी कि लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बन रही थलापति विजय की फिल्म में संजय दत्त विलेन का रोल करने वाले हैं।

हालांकि नई जानकारी की मानें तो संजय दत्त की ऑनस्क्रीन टक्कर थलापति विजय के साथ नहीं बल्कि बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ होगी। तेलुगू 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की एक फिल्म में रोल प्ले करने को लेकर मेकर्स की संजय दत्त के साथ बातचीत चल रही है। 

इसके अलावा खबर है कि फिल्म ‘सालार’ और ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग खत्म करने के बाद प्रभास डायरेक्टर मूर्ति की इस फिल्म का प्रारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *