पंचायत चुनाव में संगीता सेंगर का टिकट रद्द हुआ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी।

पंचायत चुनाव में संगीता सेंगर का टिकट रद्द हुआ

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के भाजपा उम्मीदवारों की सूची के तहत उन्हें फतेहपुर सीट का प्रत्याशी बनाया गया था।
बता दें पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर 2018 उन्नाव रेप मामले में दोषी हैं।

बता दें कि उम्रकैद की सजा पा चुके कुलदीप सेंगर की पिछले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। सेंगर इस समय तिहाड़ जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *