संभल में ग्राम प्रधान और उसके परिवार के चार सदस्यों की हत्या

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के कुडफतेहगढ़ क्षेत्र में कल रात चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने छाबडा गांव की प्रधान श्रीमती सुशीला और उसके पति तथा दो पुत्रों की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि छाबडा गांव निवासी महेश आदि 13 लोगों ने ग्राम प्रधान श्रीमती सुशीला (56) उसके पति बिशम्भर (58) और पुत्र सुशील (35) तथा सटकू (32)को गोली मार दी । इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि सटकू की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।  इस सिलसिले में 13 लोगों को नामजद किया गया है । घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है । sambhal gram pradhanसंभल में ग्राम प्रधान murder

www.naqeebnews.com

# sambhal gram pradhan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *