सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, बेनी और अमर कार्यकारिणी सदस्य

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गयी है। नयी कार्यकारिणी में बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सपा सुप्रमो मुलायम सिंह यादव पहले की तरह पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

mulayam-singh-yadav (1)

किरणमय नंदा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं वहीं आजम खां और रामगोपाल महासचिव घोषित किए गए हैं।

रवि प्रकाश वर्मा और नरेश अग्रवाल भी महासचिव बनाए गए हैं। वहीं विषम्भर प्रसाद और सुरेंद्र नागर को भी महासचिव का दर्जा दिया गया है। बेनी प्रसाद और अमर सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर शामिल किये गये हैं।

संजय सेठ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया हैं। जया बच्चन के साथ ही शिवपाल यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।

कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, छह महासचिव के अलावा पांच सचिव शामिल हैं। इनके अलावा पार्टी में हाल ही में वापस आये बेनी प्रसाद वर्मा और अमर सिंह सहित 31 नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *