विदेशी कुत्ते के चक्कर में ऑनलाइन ठगे गए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद से कुछ लोगों ने एक वेबसाइट के जरिए उन्हें माल्टा के पिल्ले बेचने के बहाने उनसे 59 हजरा रुपये ठग लिए. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने खुर्शीद की शिकायत पर दो मार्च को एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस मामले की जांच शुरू की है. Salman

Salman

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को 13 फरवरी को एक पोर्टल के जरिए पिल्लों की बिक्री के बारे में पता चला था.

विज्ञापन में एक पिल्ले की कीमत 12 हजार रुपये बताई गई थी. उन्होंने आरोपी टोनी वलास से ईमेल से संपर्क किया. उसने खुद के केरल निवासी होने का दावा किया था.

उन्होंने बताया कि ईमेल के आदान-प्रदान के बाद 19 फरवरी तक खुर्शीद के कार्यालय के प्रतिनिधि ने वलास के साथ बात शुरू की.

वलास ने उनसे अंकित बादरी नाम के एक व्यक्ति के खाते में रुपये भेजने को कहा. खुर्शीद के प्रतिनिधि ने 59 हजार रुपये बादरी के खाते में डाल दिए.

आरोप है कि टोनी वलास ने सलमान खुर्शीद को बताया कि वह अपने अमेरिकी टोल फ्री नंबर और फेसबुक पर उपलब्ध होगा. इसके बाद आरोपी ने पिल्लों के स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के नाम पर उन्हें दिल्ली भेजने के खर्च के लिए और अधिक रुपये मांगे थे.

उन्हें बताया गया कि पालतू जानवरों को पहुंचाने वाली कुरियर कंपनी पैसिफिक पेट रे लोकेटर्स उन पिल्लों की आपूर्ति करेगी, लेकिन वे पिल्ले कभी नहीं पहुंचे. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि साइबर अपराध के मामले देखने वाली पुलिस इसकी तह तक जाएगी.

www.naqeebnews.com

# Salman

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *