फार्महाउस पर घोड़े संग नजर आए सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। सलमान अपने फैंस के लिए अलग-अलग वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो में सलमान खान अपने घोड़े को हरी पत्तियां खिलाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वही पत्तियां खुद सलमान खान भी खाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, ‘ब्रेकफास्ट विद माई लव।’

वीडियो में सलमान खान का अंदाज देखने लायक है। फैंस सलमान के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। भाईजान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/B-yf_IjlvK6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर हैं। हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वो बता रहे हैं कि निर्वान (सोहेल खान का बेटा) ने तीन हफ्तों से अपने पिता को नहीं देखा है। सलमान आगे बताया था कि वो फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए वहां गए थे और फिर लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस कर रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *