अयोध्या मामले में विशेष अदालत में पेश हुईं साध्वी रितंभरा जोशी, दर्ज कराई गवाही

कोर्ट में पेश होने जातीं साध्वी रितंभरा जोशी.लखनऊ : अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में शुक्रवार को साध्वी रितंभरा जोशी लखनऊ हाईकोर्ट में पेश हुईं. हाईकोर्ट के अंदर विशेष अदालत में साध्वी रितंभरा जोशी ने अपनी गवाही दर्ज कराई.


दरअसल, अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मप्रकरण में सीबीआई की तरफ से लखनऊ हाईकोर्ट के अंदर विशेष अदालत में शुक्रवार को साध्वी रितंभरा जोशी को पेश किया गया. गवाही देने के लिए जाते समय साध्वी रितंभरा ने कहा कि उन्हें कुछ कहने के लिए है ही नहीं तो गवाही किस बात की. इस दौरान हाईकोर्ट के अंदर विशेष अदालत में साध्वी रितंभरा जोशी ने अपनी गवाही दर्ज कराई.

उल्लेखनीय है कि विशेष अदालत में अयोध्या विवादित ढांचा विध्वंस प्रकरण में सीबीआई की तरफ से इस समय गवाहों को पेश किए जाने का क्रम चल रहा है. लगातार गवाहों को पेश करने का काम सीबीआई की तरफ से किया जा रहा है. अभी तक सीबीआई की तरफ से जो भी गवाह पेश किए गए हैं, उनमें से काफी लोगों ने गवाही देने से या तो इंकार कर दिया है या फिर गवाही के लिए पेस ही नहीं हुए हैं. ऐसे में इस केस का क्या अंजाम होगा यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल सीबीआई के लिए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *